RGI : CURRENT EVENTS



03-06-2026 : राधारमण बी.फार्मा छात्रों ने सीखी ड्रग रिसर्च की आधुनिक तकनीकें



भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (RIPS) के बी.फार्मा विद्यार्थियों ने हाल ही में पिनेकल बायोमेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ड्रग रिसर्च, दवा परीक्षण तथा फार्मास्यूटिकल अनुसंधान में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने रिसर्च में उपयोग होने वाले पशुओं की देखभाल, दवाओं के विभिन्न प्रशासनिक मार्गों, नई दवाओं के परीक्षण की प्रक्रियाओं तथा दर्द निवारक दवाओं की प्रभावशीलता के वैज्ञानिक मूल्यांकन से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकों को समझा। विद्यार्थियों को प्रायोगिक फार्माकोलॉजी एवं ड्रग रिसर्च मॉडल्स की मूलभूत अवधारणाओं की जानकारी भी दी गई।
विशेषज्ञों ने बताया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को रिसर्च की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराता है तथा उन्हें फार्मा इंडस्ट्री, ड्रग रिसर्च और उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रयोगशाला आधारित प्रशिक्षण प्राप्त हुआ तथा विशेषज्ञों के साथ संवाद कर उनके अनुभवों से सीखने का अवसर भी मिला।
इस अवसर पर राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की सहायक प्राध्यापक निशा गुप्ता भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहीं। संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का लाभ उठाया।
राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने कहा कि आज फार्मेसी शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं है। उद्योग और अनुसंधान क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए विद्यार्थियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं आधुनिक तकनीकों का अनुभव प्रदान करना आवश्यक है। राधारमण समूह विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख एवं अनुभवात्मक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राधारमण बी.फार्मा छात्रों ने सीखी ड्रग रिसर्च की आधुनिक तकनीकें - 03-06-2026                




                राधारमण बी.फार्मा छात्रों ने सीखी ड्रग रिसर्च की आधुनिक तकनीकें - 03-06-2026                




                राधारमण बी.फार्मा छात्रों ने सीखी ड्रग रिसर्च की आधुनिक तकनीकें - 03-06-2026                




                राधारमण बी.फार्मा छात्रों ने सीखी ड्रग रिसर्च की आधुनिक तकनीकें - 03-06-2026                




                राधारमण बी.फार्मा छात्रों ने सीखी ड्रग रिसर्च की आधुनिक तकनीकें - 03-06-2026