RGI : CURRENT EVENTS



07-07-2026 : राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल में फार्माकोविजिलेंस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन



भोपाल। राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल में विद्यार्थियों के लिए फार्माकोविजिलेंस अवेयरनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक औषधियों की सुरक्षा, गुणवत्ता, प्रभावशीलता एवं औषधि सतर्कता (Pharmacovigilance) के महत्व से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, भोपाल से पधारे वरिष्ठ चिकित्सक एवं रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर *डॉ. आर. के. पति* ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने ऊर्जावान एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान में आयुर्वेदिक औषधियों के सुरक्षित उपयोग, औषधि निर्माण की गुणवत्ता एवं फार्माकोविजिलेंस की वर्तमान समय में आवश्यकता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को और अधिक वैज्ञानिक एवं सुदृढ़ बनाने में फार्माकोविजिलेंस की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसी क्रम में पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय से पधारीं डॉ. प्रेरणा शर्मा (सीनियर रिसर्च ऑफिसर) ने भी आयुर्वेदिक औषधियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए विद्यार्थियों को औषधि सुरक्षा एवं रिपोर्टिंग सिस्टम के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल के वाइस प्रिंसिपल डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी सहित वरिष्ठ प्राध्यापकगण डॉ. संतोष मीणा, डॉ. बरखा तिरपुड़े, डॉ. आशीष पाठक, डॉ. गोविंद मोयल, डॉ. नीरज कुमार पाठक एवं डॉ. गायत्री तैलंग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की एवं विशेषज्ञों से आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा और फार्माकोविजिलेंस से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।
महाविद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते रहने का संकल्प लिया। 

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल में फार्माकोविजिलेंस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन - 07-07-2026                




                 - 07-07-2026                




                 - 07-07-2026