RGI : CURRENT EVENTS



28-11-2016 : राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगोष्ठी में राधारमण के विद्यार्थी पुरस्कृत



राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगोष्ठी में राधारमण के विद्यार्थी पुरस्कृत
भोपाल। राधारमण इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एण्ड साइंस के सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थी शाश्वत दुबे को भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र, मुम्बई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगोष्ठी में पुरस्कृत किया गया है। प्राचीन एवं आधुनिक भारत में विज्ञान व ऊर्जा के आयाम विषय पर आधारित इस संगोष्ठी का आयोजन हाल ही में अटल बिहारी हिन्दी विश्वविद्यालय में किया गया था। इस संगोष्ठी में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शाश्वत को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने शाश्वत को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समूह में मौजूद उच्च शिक्षित एवं अनुभवी फैकल्टी मेम्बर्स के मार्गदर्शन के फलस्वरूप छोटे नगरों व शहरों से आने वाले विद्यार्थी लगातार अपने अच्छे प्रदर्शन से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल करते आ रहे हैं।  

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगोष्ठी मे& - 28-11-2016                




                राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगोष्ठी मे& - 28-11-2016                




                राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगोष्ठी मे& - 28-11-2016                




                राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगोष्ठी मे& - 28-11-2016