RGI : CURRENT EVENTS

04-03-2017 : राधारमण में राज्यस्तरीय विहान 2017 स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आरंभ

भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट्स का राज्यस्तरीय वार्षिक स्पोर्ट्स टूर्नामेंट विहान 2017 का आज से आगाज हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का औपचारिक उद्घाटन समूह के ग्रुप डायरेक्टर प्रोफेसर जे एल राणा तथा सीनियर डायरेक्टर डॉ. गायत्री अग्निहोत्री ने किया। इस टूर्नामेंट में प्रदेश के विभिन्न इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट तथा फार्मेसी कॉलेजों के विद्यार्थी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। 
समारोह के पहले दिन शतरंज एवं कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें चार क्वालिफाइंग राउण्ड खेले गए। पहला मुकाबला शिवम सक्सेना व स्वाति कुमारी के बीच खेला गया जिसे शिवम ने 3-2 से जीत लिया। दूसरा मुकाबला मनोज जाटव तथा दानिश के बीच हुआ जिसे मनोज ने 4-3 से जीत लिया। तीसरे मुकाबले में वैभव तिवारी ने रोशन कुमार को 2-3 से हराया। चौथे मुकाबले में अनिल जाटव ने राजा सम्बारे पर 2-3 से जीत दर्ज कराई। सभी विजेता अब सेमी फाइनल के लिए चयनित हो गये हैं।
कबड्डी के तहत ट्रूबा तथा आरईसी के बीच मुकाबला हुआ जिसे ट्रूबा कॉलेज ने 47-35 से जीतकर अगले राउण्ड में प्रवेश किया। 

Posted By :
 
CURRENT EVENTS

                राधारमण में राज्यस्तरीय विहान 2017 स&# - 04-03-2017                