RGI : CURRENT EVENTS



02-03-2019 : राधारमण विहान स्पोर्ट्स मीट 2019 आज हुए शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बेडमिंटन व आर्म्स रेसलिंग के फाइनल मुकाबले



राधारमण विहान स्पोर्ट्स मीट 2019
आज हुए शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बेडमिंटन व आर्म्स रेसलिंग के फाइनल मुकाबले
भोपाल। राधारमण समूह परिसर में चल रही राज्यस्तरीय विहान स्पोर्ट्स मीट में आज शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बेडमिंटन व आर्म्स रेसलिंग के फाइनल मुकाबले संपन्न हुए। कैरम बॉय्ज सिंगल्स में जहां सलीम खान विजेता बने तो वहीं जफर जावेद रनर अप रहे। गर्ल्स सिंगल्स में मनीषा सिंह विजेता रहीं वहीं कोमल सोनी रनर अप रहीं। कैरम डबल्स गौतम कांत व आलोक बाडिया की जोड़ी ने अपने नाम किया। जाहिद अनवर व रिजवान अहमद इस प्रतियोगिता के रनर अप रहे। शतरंज में दिग्विजय सिंह विजेता रहे जबकि कार्तिकेय मिश्रा उप विजेता बने। टेबल टेनिस का खिताब सरताज आलम के नाम रहा तो हिमांशु मौर्या रनर अप रहे। बेडमिंटन बॉय्ज सिंगल्स की जीत का ताज सूरज कुमार को मिला जबकि गर्ल्स सिंगल्स मनीषा बोरदले के नाम रहा। सूरज कुमार और ऐश्वर्य की जोड़ी बेडमिंटन डबल्स की विजेता रही। बॉय्ज आर्म रेसलिंग में फरहान आलम विजेता रहे जबकि विशाल कुमार उप विजेता रहे। गर्ल्स आर्म्स रेसलिंग में शिपाली विश्वकर्मा विजेता रही और प्रियांशु तिवारी उपविजेता रही
राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने सभी विजेताओं को बधाई दी है।

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राधारमण विहान स्पोर्ट्स मीट 2019 आज ह& - 02-03-2019                




                राधारमण विहान स्पोर्ट्स मीट 2019 आज ह& - 02-03-2019                




                राधारमण विहान स्पोर्ट्स मीट 2019 आज ह& - 02-03-2019                




                राधारमण विहान स्पोर्ट्स मीट 2019 आज ह& - 02-03-2019                




                राधारमण विहान स्पोर्ट्स मीट 2019 आज ह& - 02-03-2019