RGI : CURRENT EVENTS

31-12-2022 : राधारमण में गणित दिवस पर सेमिनार, चित्रकला और क्विज का आयोजन

राधारमण में गणित दिवस पर सेमिनार, चित्रकला और क्विज का आयोजन  
भोपाल: देश के जाने माने गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन आयंगर के जन्मदिवस के अवसर पर मनाये जाने वाले राष्ट्रीय गणित दिवस पर राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज में एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इस सेमिनार में श्री रामानुजन के योगदान पर चर्चा की गई. यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश कॉउन्सिल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भोपाल एवं नेशनल कॉउन्सिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन (भारत सरकार, दिल्ली) के सहयोग से आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रोफेसर ऍम. ऐस. सोलंकी, ऍम. पी. स्टेट चेयरमैन ऑफ़ ऑल इंडिया रामानुजन मैथ्स क्लब द्वारा किया गया एवं उनका व्याख्यान जॉय ऑफ़ लर्निंग मैथ्स पर रहा|  गणितज्ञ - डॉ. संतोष वर्मा, प्राध्यापक, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी, बिलासपुर ने रामानुजन जी के जीवन एवं गणित में उनके योगदान को सराहा तथा डॉ. सभा कांत द्विवेदी, इंस्टिट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन, भोपाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए ब्रह्माण्ड में विद्यमान गणित के महत्त्व को बताया| 
कार्यक्रम में गणित से सम्बंधित चित्रकला एवं बहुवैकल्पिक प्रश्न प्रतियोगिता भी आयोजित किये गए| चित्रकला की प्रथम विजेता आकांक्षा शर्मा, द्वितीय सोनम दिवाकर एवं तृतीय सोहन देवलिया ने पुरुस्कार प्राप्त किए| बहुवैकल्पिक प्रश्नों में यामिनी पटले प्रथम, अरशद आलम व अमित कुमार द्वितीय एवं तृतीय गोपेश, शेख दानिश व शहबाब अनवर रहे| कार्यक्रम का संचालन श्री मनीष शर्मा एवं कु. यास्मीन खान ने किया| 
श्री आर आर सक्सेना, चेयरमैन राधारमण ग्रुप ने अपने उद्बोधन द्वारा छात्रों का उत्साहवर्धन किया, सभी वक्ताओं एवं कार्यक्रम के प्रवर्तकों व आयोजकों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया| कार्यक्रम में डॉ. पी. के लाहिरी, सीनियर डायरेक्टर, आर जी आई, डॉ. अनुराग जैन तथा डायरेक्टर, आर.ई. सी. डॉ. विशाल गुप्ता, प्रिंसिपल डिप्लोमा उपस्थित रहे|

Posted By :
 
CURRENT EVENTS

                राधारमण में गणित दिवस पर सेमिनार,  - 31-12-2022                