आर्म रेसलिंग में छात्र वर्ग में शुभम सोलंकी एवं छात्रा वर्ग में वैष्णवी ताम्रकार विजेता रहे। कैरम प्रतियोगिता में कड़े मुकाबलों के बाद छात्र वर्ग में समीर खान (आयुर्वेद) एवं छात्रा वर्ग में अवनी तिवारी (आयुर्वेद) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उपविजेता क्रमशः मोहम्मद अहसान (RITS) एवं वैष्णवी ताम्रकार (आयुर्वेद) रहे। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजी. संजीव राधारमण सक्सेना ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। आगामी दिनों में खो-खो, गली क्रिकेट एवं शतरंज सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
RAJ EXPRESS - 25-03-2026 HARI BHOOMI - 25-03-2026 HARI BHOOMI - 25-03-2026 SACH EXPRESS - 25-03-2026 DAINIK SAMPARK - 25-03-2026