RGI : PRESS COVERAGE

 

PRESS COVERAGE DETAILS

Subject Name : भोपाल। राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के दो फैकल्टी सदस्यों प्रो. अर्पित सक्सेना और डॉ. विवेक सोनी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनके नेतृत्व में विकसित एआई-आधारित कंस्ट्रक्शन साइट सेफ्टी मॉनिटरिंग डिवाइस को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा पंजीकृत कर लिया गया है। पेटेंट विभाग द्वारा इस को 12 फरवरी 2026 को नंबर 490817-001 के तहत आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है। इस शोध कार्य में प्रो. सक्सेना और डॉ. सोनी का अहम योगदान रहा है। यह डिवाइस निर्माण स्थलों पर सुरक्षा निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग करती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने और कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर प्रो. अर्पित सक्सेना और डॉ. विवेक सोनी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा एवं सम्मान पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहिरी, प्रबंध निदेशक डॉ. जितेंद्र सक्सेना तथा आरईसी के डायरेक्टर डॉ. अनुराग जैन भी उपस्थित रहे। राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, हमारे संस्थान के शिक्षकों द्वारा किया गया यह नवाचार न केवल अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण है, बल्कि यह उद्योग और समाज के लिए उपयोगी समाधान भी प्रस्तुत करता है। राधारमण समूह हमेशा से शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और यह उपलब्धि उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।

भोपाल। राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के दो फैकल्टी सदस्यों प्रो. अर्पित सक्सेना और डॉ. विवेक सोनी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनके नेतृत्व में विकसित एआई-आधारित कंस्ट्रक्शन साइट सेफ्टी मॉनिटरिंग डिवाइस को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा पंजीकृत कर लिया गया है।
पेटेंट विभाग द्वारा इस को 12 फरवरी 2026 को नंबर 490817-001 के तहत आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है।
इस शोध कार्य में प्रो. सक्सेना और डॉ. सोनी का  अहम योगदान रहा है। यह डिवाइस निर्माण स्थलों पर सुरक्षा निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग करती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने और कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर प्रो. अर्पित सक्सेना और डॉ. विवेक सोनी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा एवं सम्मान पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहिरी, प्रबंध निदेशक डॉ. जितेंद्र सक्सेना तथा आरईसी के डायरेक्टर डॉ. अनुराग जैन भी उपस्थित रहे।
राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, हमारे संस्थान के शिक्षकों द्वारा किया गया यह नवाचार न केवल अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण है, बल्कि यह उद्योग और समाज के लिए उपयोगी समाधान भी प्रस्तुत करता है। राधारमण समूह हमेशा से शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और यह उपलब्धि उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।

Posted By :

                PEOPLES NEWS - 16-04-2026                




                RAJ EXPRESS - 16-04-2026                




                HARI BHOOMI - 09-04-2026                




                BHOPAL, EMS - 16-04-2026                




Mr.Prakash Patil
Media Relation officer
Radharaman Group of institutes Bhopal
Email : rgipro79@gmail.com