RGI : PRESS COVERAGE

 

PRESS COVERAGE DETAILS

Subject Name : भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बी.टेक सीएसई छात्रों के लिए जनरेटिव एआई विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नवीनतम पहलुओं पर जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के वक्ता मिरैकल आईटी ग्रुप के एआई विशेषज्ञ गौरव नेमा थे जिन्होंने जनरेटिव एआई के क्षेत्र में अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जनरेटिव एआई वर्तमान समय में टेक्स्ट जनरेशन, इमेज सिंथेसिस और ऑटोमेशन जैसे अनुप्रयोगों के माध्यम से उद्योगों को नए रूप में ढाल रहा है। उन्‍होंने छात्रों को एआई के प्रमुख सिद्धांतों, भविष्य के लिए आवश्यक कौशल और शोध की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समूह के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने अपने उदबोधन में छात्रों को नवाचार और उभरती तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया। राधारमण ग्रुप के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा, हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि हमारे छात्र भविष्य की तकनीकों से न केवल परिचित हों, बल्कि उनमें नेतृत्व करने की क्षमता भी विकसित करें। जनरेटिव एआई पर यह व्याख्यान इसी दिशा में एक सार्थक कदम है।

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बी.टेक सीएसई छात्रों के लिए जनरेटिव एआई विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नवीनतम पहलुओं पर जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम के वक्ता मिरैकल आईटी ग्रुप के एआई विशेषज्ञ गौरव नेमा थे जिन्होंने जनरेटिव एआई के क्षेत्र में अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जनरेटिव एआई वर्तमान समय में टेक्स्ट जनरेशन, इमेज सिंथेसिस और ऑटोमेशन जैसे अनुप्रयोगों के माध्यम से उद्योगों को नए रूप में ढाल रहा है। उन्‍होंने छात्रों को एआई के प्रमुख सिद्धांतों, भविष्य के लिए आवश्यक कौशल और शोध की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
समूह के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने अपने उदबोधन में छात्रों को नवाचार और उभरती तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया।
राधारमण ग्रुप के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा, हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि हमारे छात्र भविष्य की तकनीकों से न केवल परिचित हों, बल्कि उनमें नेतृत्व करने की क्षमता भी विकसित करें। जनरेटिव एआई पर यह व्याख्यान इसी दिशा में एक सार्थक कदम है।

Posted By :

                DAINIK JAGRAN - 17-05-2025                




                HARI BHOOMI - 17-05-2025                




                SACH EXPRESS  - 17-05-2025                




                BHOPAL MAHANAGAR - 17-05-2025                




Mr.Prakash Patil
Media Relation officer
Radharaman Group of institutes Bhopal
Email : rgipro79@gmail.com